फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The books were six years old, the official said.. No written investigation order was received.

Moradabad News: छह साल पुरानी थीं किताबें, अधिकारी बोले.. लिखित में नहीं मिला जांच आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The books were six years old, the official said.. No written investigation order was received.
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के दांग परिसर से जिन किताबों को चोरी करने का प्रयास किया गया था, वह पिछले छह साल से उसी कमरे में पड़ी हुई थीं। इन किताबों की ओर अधिकारियों का भी ध्यान नहीं था। मामला सामने आने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच करने के लिए उन्हें लिखित में आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय दांग परिसर में स्थित जनपद स्तरीय किताब गोदाम के एक कमरे के ताले तोड़कर उसमें से किताबों को चोरी करने का प्रयास किया गया था। किताबों को टैंपो में भर लिया गया था। आरोपी मंसूबों में सफल हो पाते, उससे पहले ही आसपास के लोगों को भनक लग गई। इसकी वजह से वह टैंपो छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में जिला समन्वयक सामुदायिक शिवम गुप्ता ने बताया कि छह साल पहले इन किताबों की छपाई करवाई गई थी, लेकिन गुणवत्ता में कमी मिलने की वजह से भुगतान नहीं हो पाया था। इस मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा है। किताबें चोरी के मकसद से ही भरी गई थीं। हालांकि पूरा सामान बरामद कर लिया है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र के साथ जांच कर रहे हैं। जल्द ही अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन...
मैंने अपने कार्यालय के दोनों कमरों का निरीक्षण किया, वहां सबकुछ ठीक है। किताबों के मामले में जांच के लिए अभी मुझे लिखित आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेगीश सिंह गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed