फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of the youth who drowned in Gagan river was found after 21 hours

Moradabad News: 21 घंटे बाद मिला गागन नदी में डूबे युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth who drowned in Gagan river was found after 21 hours
कुंदरकी(मुरादाबाद)। कुंदरकी थाना क्षेत्र के फरहेदी कला निवासी फर्मकर्मी नरेंद्र कुमार (24) का शव गागन नदी में 21 घंटे बाद मिला है। वह बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ नदी में नहाते समय डूब गया था। देररात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने पांच घंटे के सर्च अभियान में शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे गागन नदी स्थित रेलवे पुल से पांच किमी दूर पल्लूपुरा पट्टी के पास से नरेंद्र कुमार का शव बरामद कर दिया है। शव नदी की धार के साथ जैतवाड़ा पुल की तरफ बहता जा रहा था। इसी नदी किनारे मछली पकड़ रहे मिलक बांहपुर गांव के कुछ युवकों ने बहते शव को देख लिया। शीशपाल नाम के युवक ने इसकी जानकारी जैतिया फिरोजपुर के ग्राम प्रधान मनवीर सिंह को फोन पर दे दी जिसके बाद एसडीआरएफ की दो टीम वोट से पल्लूपुर पट्टी के रकबे में पहुंच गई और नरेंद्र कुमार के शव को नदी से बरामद कर लाई तो परिजनों में गम से बेहाल हो गए और लोगाें की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने फर्मकर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत की सही वजह से पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed