फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of the woman was found and reports were filed on four including her husband

रामनगर में मिला महिला का शव, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was found  and reports were filed on four including her husband
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से लापता हुई महिला अफरोज का शव उत्तराखंड के रामनगर में मिलने के बाद मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पति पर अपनी साली के साथ दुष्कर्म का भी आरोप है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने अपनी बेटी अफरोज की शादी 2006 में सिविल लाइंस के हरथला के आजाद नगर निवासी अकरम से की थी। वहां अफरोज के नाम एक मकान था। आरोप है कि उसका पति उसे बेचना चाहता था, जिसका विरोध उसकी पुत्री करती थी। इसी बात को लेकर अकरम उनकी पुत्री को आए दिन मारता पीटता रहता था। उसे वह रास्ते से हटाना चाहता था। आरोप है कि इसी योजना के तहत आरोपी अकरम उपचार कराने के बहाने अफरोज को रामनगर के भवानीगंज में रहने वाले ममेरे भाई इमरान के घर भेज दिया। उसके एक दिन बाद देखभाल करने के बहाने अकरम भी रामनगर चला गया। 19 सितंबर को अफरोज से उनकी बात हुई थी। जिस पर उनकी पुत्री ने रामनगर में होने की बात कही थी। जबकि 21 सितंबर को उसके दामाद अकरम ने अफरोज के लापता होने की जानकारी दी। उसी दौरान रामनगर में अफरोज का शव लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने लावारिस हालत में उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इधर अकरम ने सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि अकरम ने उसकी पुत्री अफरोज की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव फेंक दिया। यही नहीं अकरम ने उसकी एक अन्य पुत्री को अपने घर मदद के बहाने बुलाकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। 24 सितंबर को ही साली के साथ निकाह का भी दबाव बना रहा था। सिविल लाइंस एसएचओ नवल मारवाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अकरम, उसके पिता अख्तर, ममेरे भाई इरफान और इमरान के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका सही सलामत रामनगर गई थी, इसलिए जांच के रिपोर्ट रामनगर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed