फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of the Khadi Village Industries Board vice-president's driver found hanging in the circuit house

सर्किट हाउस में फंदे पर लटका मिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष के ड्राइवर शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of the Khadi Village Industries Board vice-president's driver found hanging in the circuit house
मुरादाबाद। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान के ड्राइवर का शव सर्किट हाउस में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह सर्किट हाउस की पहली मंजिल स्थित कमरा नंबर सात में रहता था। गुरुवार शाम को फोन न उठने पर उपाध्यक्ष के गनर ने सर्किट हाउस जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान को शासन की ओर से सरकारी गाड़ी और ड्राइवर मिला है। गोपाल अंजान ने पुलिस को बताया कि सीतापुर के अटरिया निवासी लवकुश (28) करीब तीन माह से उनकी सरकारी गाड़ी चलाता था और सर्किट हाउस में ही कमरा नंबर सात रहता था। यह कमरा उनके नाम से ही बुक है। गुरुवार शाम को चार बजे उन्हें किसी कार्यक्रम में शामिल होने जाना था, इसलिए उन्होंने अपने गनर से ड्राइवर को बुलाने के लिए कहा। गनर ने चालक लवकुश को कई बार कॉल की, मगर उसका कॉल रिसीव नहीं हुई। दोपहर करीब तीन बजे गनर को सर्किट हाउस भेजा गया। गनर ने ड्राइवर के कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गनर ने सर्किट हाउस स्टाफ को इस मामले की जानकारी दी। स्टाफ ने भी दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, मगर उन्हें भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद गनर ने उपाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही गोपाल अंजान खुद भी सर्किट हाउस पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी। सूचना मिलते ही मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे का नजारा देखकर सभी पुलिस कर्मी हैरान रह गए। लवकुश का शव चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फ ॉरेंसिक टीम ने भी कमरे में पड़ताल की है। परिवार को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदु सिद्घार्थ, सीओ सिविल लाइंस
मंगलवार रात को गोपाल अंजान के घर से खाना खाकर आया था चालक
मुरादाबाद। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल गोपाल अंजान का आवास कटघर के लाजपतनगर में है। गोपाल अंजान ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे लवकुश हमारे आवास से खाना खाकर सर्किट हाउस के लिए निकाला था। बुधवार को उन्हें कहीं जाना नहीं था। इसलिए चालक की जरूरत नहीं पड़ी। गुरुवार को एक कार्यक्रम में जाना था, तब उन्होंने गनर से चालक को बुलाने के लिए कहा था। उसने कॉल नहीं उठाया तो गनर को सर्किट हाउस भेजा था।
कमरे में दूर तक फैला मिला खून
मुरादाबाद। सर्किट हाउस के जिस कमरे में चालक का शव लटका हुआ था। उस कमरे में दूर तक खून फैला मिला है। फॉरेंसिक टीम ने खून के भी नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed