फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of ASI's son returning after giving examination was found near Mokshadham

परीक्षा देकर लौट रहे एएसआई के बेटे का शव मोक्षधाम के पास मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The body of ASI's son returning after giving examination was found near Mokshadham
मुरादाबाद। मेरठ में परीक्षा देकर लौट रहे एएसआई का बेटा अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि सोमवार सुबह उसका शव मझोला क्षेत्र में मोक्षधाम के पास मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राजपाल सिंह सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती नोएडा में है। राजपाल सिंह के परिवार में पत्नी कोमी और बेटी काजल सिंह उर्फ भारती सिंह हैं। जबकि एक आशुतोष (28) उर्फ आशू था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह आशुतोष उर्फ आशू यूपीसीएल की परीक्षा देने मेरठ गया था। परीक्षा देने के बाद करीब तीन बजे आशुतोष ने कॉल कर अपनी मां को बताया था कि वह मेरठ से बस में सवार हो गया है। वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा। देर शाम जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो कॉल युवक की मां के नंबर पर ट्रांसफर हो रही थीं।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका में घिरे परिजन युवक की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह लोगों ने मोक्षधाम के पास गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान आशुतोष के रूप में कराकर उसके परिजनों को सूचना दी। युवक का शव मिलने की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशुतोष सिंह की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजपाल सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed