फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a youth from Kashipur was found in Bhagatpur; he was murdered over a dispute regarding money transactions.

Moradabad News: काशीपुर के युवक का निकला भगतपुर में मिला शव, रुपयों के लेनदेन के विवाद में की थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Kashipur was found in Bhagatpur; he was murdered over a dispute regarding money transactions.
भगतपुर(मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के भवानीपुर के जंगल में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटे मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी बादशाह उर्फ चिनू (20) के रूप में हुई है। बादशाह के दादा ओमपाल सिंह की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दादा का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने उसके पोते की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन नवंबर को भवानीपुर गांव निवासी किसान रामपाल ने अपने खेत पर गए थे वहां उन्होंने दुर्गंध महसूस की। इसके बाद उन्होंने पास जाकर देखा तो प्लास्टिक की पन्नी में युवक का शव था। जानकारी पर भगतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पल्ली हटाकर देखा तो युवक का चेहरा व शरीर खराब हो चुका था। उसकी पहचान मिटाने को चेहरे पर नमक डाला गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड में भी क्लू तलाशे से जा रहे थे। इसी दौरान 17 नवंबर को उत्तराखंड के काशीपुर निवासी ओमपाल सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने पोते बादशाह उर्फ चीनू के रूप में की। ओमपाल सिंह के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ काशीपुर के मोहल्ला वैशाली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमपाल सिंह का आरोप है कि 21 अक्तूबर को दो युवक उनके घर पर आए और उनके पोते बादशाह उर्फ चीनू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद कर रहे थे। इसके बाद वह उसके पोते को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद उनका पोता घर पर वापस नहीं आया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।


कपड़ों को देखकर की पहचान
ओमपाल सिंह ने बताया कि वह बादशाह उर्फ चीनू की तलाश कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था एवं इसी दौरान उन्हें भगतपुर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने मृतक के कपड़े, हुलिया व फोटो देखे तब उन्होंने उसकी पहचान अपने पोते बादशाह उर्फ चीनू के रूप में की। ओमपाल सिंह ने भगतपुर के भवानीपुर निवासी हिमांशु और उसके साथ अंकुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिमांशु काशीपुर की आवास विकास कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed