फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a DJ operator was found in the jungle of Baroli

Moradabad News: बरोली के जंगल में मिला डीजे संचालक का शव

Sat, 12 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a DJ operator was found in the jungle of Baroli
बिलारी। भूड़ मरेशी गांव निवासी डीजे संचालक हरपाल सिंह (40) का शव शुक्रवार सुबह बरोली रुस्तमपुर गांव के जंगल में पड़ा मिला। डीजे संचालक बरोली गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में अपना डीजे लेकर गया था। शुक्रवार तड़के वह जंगल में शौच करने गया था तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। ग्रामीण विद्युत करंट लगने से भी डीजे संचालक की मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

हरपाल सिंह भूड़ मरेशी गांव में परचून की दुकान चलाने के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों में किराए पर डीजे ले जाने का भी काम करता था। हरपाल सिंह के छोटे भाई अनिल कुमार ने बताया कि बरोली रुस्तमपुर गांव में शिव कुमार के घर जाहरवीर बाबा के जागरण का कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार शाम उसका भाई अपना डीजे लेकर किराए पर बजाने के लिए बरोली गांव गया था। शुक्रवार सुबह उसे बरोली रुस्तमपुर के प्रधान के जरिए भाई हरपाल सिंह की मौत हो जाने की सूचना मिली। जब तक मौके पर पहुंचे बिलारी पुलिस भाई के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

अनिल कुमार के अनुसार बरोली के ग्रामीणों ने यह बताया कि शुक्रवार तड़के जागरण का कार्यक्रम खत्म होने के बाद हरपाल सिंह शौच के लिए बरोली रुस्तमपुर के जंगल में गया था। अनिल कुमार ने पुलिस से अपने भाई की संदिग्ध मौत की घटना की गहराई से जांच कराने की मांग की। बिलारी थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हरपाल सिंह के शव के निकट ही मल पड़ा था। उसके दाहिने हाथ की उंगलियां देखकर ऐसा लग रहा था कि विद्युत करंट की चपेट में आया हो। शव के निकट वाले खेत में फसल की जंगली जानवरों से रखवाली के लिए तार भी बंधा हुआ था। जिस पर अक्सर करंट छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल के सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हरपाल सिंह के दाहिने हाथ की उंगलियों के अंदर निशान बने हुए थे। ऐसा लग रहा है कि निकट के खेत स्वामी द्वारा फसल की सुरक्षा के लिए जो तार खेत की मेढ़ पर लगाया गया था उसी से हरपाल सिंह का हाथ छू गया होगा। सीओ के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है पीएम रिपोर्ट में मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। हरपाल सिंह अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। वह पत्नी उर्मिला के साथ अलग मकान बनाकर रहता था। हरपाल सिंह और उर्मिला की कोई संतान नहीं है। हरपाल सिंह का छोटा भाई अनिल कुमार भूड़ मरेशी गांव के दूसरे मोहल्ले मकान बनाकर रह रहा है। हरपाल सिंह का जंगल में शव पड़ा मिलने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी बेसुध हो गई। रिश्तेदार महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed