{"_id":"6668eedb0c6dd9b06007a475","slug":"the-body-of-a-businessman-was-found-in-a-mango-orchard-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-418272-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी में आम के बाग में मिला व्यापारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी में आम के बाग में मिला व्यापारी का शव
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
डींगरपुर-कुंदरकी रोड पर मझोली की ज्यारत से पहले आम के बाग में व्यापारी अनूप चंद्र गुप्ता (36) का शव पड़ा मिला। वह मझोला क्षेत्र की पुतली घर ढक्का गणेश कॉलोनी निवासी थे। व्यापारी की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है।
गैस चूल्हा व्यापारी अनूप चंद्र गुप्ता बिलारी, कुंदरकी, डींगरपुर समेत आसपास के क्षेत्र में गैस चूल्हे की सप्लाई करते थे। सोमवार को वह कारोबार के सिलसिले से स्कूटी से कुंदरकी आए थे। देर शाम व्यापारी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने फोन किया तो अनूप चंद्र का नंबर भी बंद आ रहा था।
परिजनों ने कुंदरकी थाने में जाकर व्यापारी के घर नहीं पहुंचने की सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने खोजबीन की तो डींगरपुर कुंदरकी रोड किनारे मझोली की ज्यारत से पहले व्यापारी की स्कूटी खड़ी दिखाई दी। वहीं सामने आम के बाग में व्यापारी का शव पड़ा मिला। शव मिट्टी में सना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ राजेश कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की और फुटेज लिए। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल ने बताया कि व्यापारी का मोबाइल और तीन हजार की नकदी शव के पास से ही मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर, मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
परिजन करते रहे इंतजार, मोबाइल नहीं हुआ संपर्क तो दी पुलिस को सूचना
व्यापारी अनूप चंद्र गुप्ता के परिवार में पत्नी मेघा गुप्ता, एक बेटी आराध्या और एक बेटा अविक और मां निर्मला हैं। परिवार के लोगों पुलिस को बताया गया कि सोमवार सुबह अनूप गुप्ता पैसों की वसूली करने के लिए कुदरकी गए थे। देर शाम तक वह वापस नहीं आए। चिंता होने पर अनूप को खोजते हुए उनके परिजन कुन्दरकी पहुंच गए और थाने पर जाकर पुलिस को सूचना दिए। मंगलवार को उनका शव आम के बाग में पड़ा मिला।