{"_id":"66d7bbb87a4a906539067548","slug":"the-best-teachers-of-52-schools-will-be-honored-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-472045-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 52 स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को आज किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 52 स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को आज किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के 52 स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को बुधवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से होगा। इसके मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर होंगे।
अमर उजाला की ओर से इस बार शिक्षक दिवस कुछ खास तरीके से मनाया जा रहा है। अनूठी पहल के तहत शहर के 52 स्कूलों में मतदान प्रक्रिया करवाई गई थी। विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने अपने यहां के शिक्षकों के नामांकन किए थे।
20 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक अमर उजाला की टीम ने स्कूलों में जाकर मतदान करवाया। विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के शिक्षक के लिए ऑनलाइन वोट किया। छात्रों के वोटों के आधार पर स्कूल के लोकप्रिय शिक्षक का चयन किया गया। सम्मान समारोह के लिए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह है। विजेता शिक्षक समारोह में अपने परिजनों, परिचितों और रिश्तेदारों के साथ प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।