फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Bar Association appointed Nawab Hussain as the Returning Officer.

Moradabad News: बार एसोसिएशन ने नवाब हुसैन को बनाया चुनाव अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Bar Association appointed Nawab Hussain as the Returning Officer.
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तहसील के वकीलों में सरगर्मी शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन ने नवाब हुसैन को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया है। एसोसिएशन का सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर और सचिव रामकुंवर सिंह यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें तहसील बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और महासचिव सुनील कुमार भी शामिल हुए। बैठक में चर्चा हुई कि बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा होने पर निर्धारित समय सीमा में नई कमेटी का चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। सहमति बनने पर वरिष्ठ अधिवक्ता नवाब हुसैन को चुनाव अधिकारी नामित कर दिया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमाल अकबर और बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने नवाब हुसैन को मनोनयन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि नई कार्यकारिणी की पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी। तहसील बार के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बीते लगभग 15 वर्षों से बार एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध होते चले आ रहे हैं। इस बार भी प्रयास किया जाएगा कि सभी पदों के दावेदारों में सहमति बनाकर निर्विरोध चुनाव करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed