फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Bakiu Tomar group protested against the Central Agricultural Law

केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में भाकियू तोमर गुट ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The Bakiu Tomar group protested against the Central Agricultural Law
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में सिरसी मार्ग पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। प्रदर्शन करने रेलवे स्टेशन को जाने के लिए भाकियू तोमर गुट के मंडलाध्यक्ष कासिद हुसैन के स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में मुरादाबाद और संभल जनपद के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जैसे ही स्टेशन रोड की ओर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी एसडीएम प्रशांत तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी मदनमोहन चतुर्वेदी और तहसीलदार प्रभा सिंह भारी पुलिस फोर्स को लेकर कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। कैंप कार्यालय पर लगभग एक घंटे तक भाकियू पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों में कशमकश चलती रही। प्रशासन आखिर में उन्हें रेलवे स्टेशन तक जाने से रोकने में कामयाब हो गया और कार्यालय के निकट ही एसडीएम और सीओ ने मांगों का ज्ञापन ले लिया। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, उत्तर प्रदेश में गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, बिजली की बढ़ी हुई दरें कम करने, पैट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, किसान आंदोलन में शहीद हुए आश्रित परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, आंदोलनकारी किसानों को आतंकवादी कहने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने आदि मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करे वालों में भाकियू तोमर गुट के मंडलाध्यक्ष कासिद हुसैन, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जितेद्र चौधरी संभल जिलाध्यक्ष अंसार हुसैन, मंडल की युुवा इकाई के अध्यक्ष रोहित चौधरी, युुुवा जिला इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जिला सचिव चौधरी नवजोत सिंह, तहसील अध्यक्ष अजीत चौधरी, रियासत हुसैन सैफी आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय- एक, दो, तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed