{"_id":"68cdc572fcb93e926404ecd1","slug":"the-audience-was-moved-by-the-staging-of-ahilyoddhar-in-kanth-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110376-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में अहिल्योद्धार का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में अहिल्योद्धार का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक
Sat, 20 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
कांठ की रामलीला में बोलते मुख्य अतिथि विधायक बढ़ापुर कुंवर सुशांत सिंह। स्रोत: कमेटी
कांठ। प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थाई) के तत्वाधान में नगर में चल रहे रामलीला के 116 वें मंचन के क्रम में शुक्रवार को श्री बृज आदर्श कला रामलीला मंडल ग्राम क्योरार मिलक जिला रामपुर के कलाकारों ने अहिल्योद्धार और पंडालीला का मंचन किया। जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार की रात हुए श्री राम जन्म, विद्या अध्यन, आखेट, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध के मंचन का मुख्य अतिथि बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान श्रद्धालुओं से किया। यहां आयोजक कमेटी ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान, दानवीर सिंह, विनीत चौहान, चद्रपाल सिंह, जितेंद्र चौहान, नितिन गुर्जर, पुष्पेंद्र धामा, नौबत सिंह गुर्जर, प्रधान जमेशद, नेपाल सिह आदि रहे। मंच संचालन मास्टर गौरव चौहान द्वारा किया गया। व्यवस्था में मंचन समिति की ओर से गठित सहयोगी कमेटी के लोग रहे।