फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The auction platform will not be demolished, the strike of the commission agents ends.

Moradabad News: नहीं तोड़ा जाएगा नीलामी चबूतरा, आढ़तियों का धरना खत्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The auction platform will not be demolished, the strike of the commission agents ends.
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार को मुरादाबाद आढ़ती (व्यापारी) संघ के धरना स्थल पर शहर विधायक रितेश गुप्ता पहुंचे। आढ़तियों व व्यापारियों ने उनके सामने फिर अपनी मांग दोहराई। विधायक ने आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी से इस मामले में बात हो गई है, जिसके आधार पर नीलामी चबूतरे को नहीं तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दुकानें बनाने के लिए मंडी में ही अन्यत्र उपयुक्त स्थान देखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद अध्यक्ष खूब करन सिंह सैनी (केके सैनी) ने 17 दिन से चल रहे धरने को समाप्त करने का एलान कर दिया। मुरादाबाद आढ़ती (व्यापारी) संघ के अध्यक्ष केके सैनी की अगुवाई में मंगलवार को भी सुबह से धरना दिया गया। इसी बीच विधायक रितेश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचने की बात कही। दोपहर करीब तीन बजे विधायक रितेश गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचे, यहां आढ़तियों व व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

खास बात ये रही कि मंडी में सब्जी एवं फल आढ़तियों व्यापारियों के तीन गुट बन गए थे लेकिन विधायक के आने से पहले ही तीनों एक मंच पर पहुंच गए। जिससे व्यापारियों की एकता और मजबूत दिखी। विधायक रितेश गुप्ता ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी से बातचीत हुई है, जिसके आधार पर अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब ये नीलामी चबूतरा नहीं तोड़ा जाएगा। दुकानें भी बननी आवश्यक है, अन्यथा उनका धन वापस हो सकता है, इसलिए दुकानें बनाने के लिए मंडी में ही उपयुक्त स्थान तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार जसवंत सिंह उप्पल, प्रीतम सैनी, विनोद शर्मा, महावीर सैनी, मनोज कुमार सैनी उर्फ छोटू सैनी, पन्नालाल सैनी, अर्जुन सैनी, पप्पू सैनी, गुड्डू सैनी, संजय गुप्ता, पूरनलाल, बाबूराम सैनी, हरबंस लाल आहूजा, बिशनपाल ठाकर, डालचंद सैनी, रमेश सैनी, नारायणदास सैनी, जगदीश सैनी, देशराज समेत कई लोग शामिल रहे। अध्यक्षता खूबकरन सैनी (केके सैनी) ने की, संचालन मिथुन शर्मा व सोनू शंखधार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed