फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The atmosphere in Kanth became imbued with the spirit of Lord Shiva upon the return of the Kanwariyas.

Moradabad News: कांवड़ियों की वापसी से शिव मय हुआ कांठ का वातावरण

Sun, 02 Aug 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere in Kanth became imbued with the spirit of Lord Shiva upon the return of the Kanwariyas.
कांठ। सावन माह में कांवड़ यात्रा से हर ओर भोले की जय जयकार हो रही है। जहां उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से दिन पर दिन लौट रहे शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या अब बढ़ती जा रही है, तो वहीं हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए भी शिव भक्तों के जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन




सावन की कांवड़ यात्रा मद्देनजर शनिवार की तड़के से ही कांधे पर कांवड़ धारण किए कांवड़िये जब कांठ नगर से होकर निकलने शुरू हुए तो नगर व क्षेत्र में आस्था की बयार बह निकली। शनिवार को बरेली, रामपुर, शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, पीलीभीत, बदायूं, बिलारी, कुंदरकी आदि स्थानों के कांवड़िये कांठ नगर व क्षेत्र से होकर निकले। भोले की मस्ती में मस्त कांवड़िये धार्मिक भजनों पर नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए दिनभर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। इधर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कांठ और छजलैट थाना पुलिस पूरा दिन हाईवे पर गश्त करती रही। पुलिस ने नगर के मुख्य प्वाइंटों सहित मुरादाबाद-बिजनौर सीमा, कांवड़ पथ मार्ग पर बनाए गए प्वाइंटों पर पुलिस की सख्त ड्यूटी है। थाने के वाहन 24 घंटे गश्त पर हैं। पुलिस ने बड़े वाहनों का संचालन सोमवार तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन



अधिकारियों ने कांवड़ रूट पर भ्रमण कर लिया जायजा



सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अधिकारी पूरी तरह से सतर्क है। शनिवार को इसी क्रम में उप जिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया ने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे सहित कांवड़ पथ मार्ग पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और तहसीलदार राजकुमार सिंह ने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग कांवड़ रूट को देखते हुए जानकारी ली। कांवड़ियों के आवागमन के बारे में पूछा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed