{"_id":"6ab043ef08619cb9370e3da3","slug":"the-atmosphere-became-filled-with-devotion-amidst-chants-of-ganpati-bappa-morya-and-devotees-danced-with-joy-kanth-news-c-307-1-smbd1005-107524-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय, झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय, झूमे श्रद्धालु
Mon, 21 Sep 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। नगर में रविवार को श्री गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी में स्थित काली मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। याद रहे कि श्री गणेश चतुर्थी पर नगर के प्राचीन शिवमंदिर, काली देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, कश्यप धर्मशाला आदि में श्री गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं थीं।
रविवार को श्रद्धालुओं ने भव्य श्री गणेश मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जोकि मुख्य बाजार से मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और वहां से हाईवे से होती हुई कस्बा पुलिस चौकी के पास संपन्न हुई जिसके बाद श्रद्धालु सभी श्री गणेश की आठ मूर्तियों को गंगा में विसर्जन करने के लिए ब्रजघाट को लेकर गए और वहां पर विधि विधान के साथ मूर्तियों को गंगा में विसर्जन कर दिया गया।