फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The arrival of the Congress state president will increase the political temperature

Moradabad News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आने से चढ़ेगा सियासी पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The arrival of the Congress state president will increase the political temperature
मुरादाबाद। कांग्रेस, सपा और शिवसेना के नेताओं ने चेतन के परिजनों से मुलाकात कर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आने पर सियासी पारा गरमाएगा जिसे लेकर जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा छोड़ना नहीं चाहती है। मंडी सहित अन्य व्यवसायी भी चेतन कांड को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई से नाखुश हो गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आने के बावजूद घटना की जांच करने के लिए एक समिति तक गठित नहीं हुई। इस दौरान भाजपा के नेता डिप्टी सीएम से सिर्फ शिकवा शिकायत कर चुप हो गए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना है कि डिप्टी सीएम के आने पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे संवेदनशील मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी चल रही है। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना को राजनीतिक रंग देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चेतन के परिजनों से मुलाकात करेंगे लेकिन इसका संदेश लखनऊ के राजनीतिक गलियारों तक जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित स्थानीय नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर एक आधार तैयार कर दिया है। सपा और शिवसेना के स्थानीय नेता भी चेतन के परिजनों से मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी है। इस मामले को लेकर नगर विधायक ने मुद्दा उठाया था लेकिन भाजपा बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के नेताओं को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। भाजपा नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि जिले के अधिकारी उनकी बातें नहीं सुनते हैं। पंचायत चुनाव नजदीक आने वाला है। इस कारण कांग्रेस अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए भाजपा के गढ़ में भी सेंधमारी करने की कोशिश करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed