फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The ancestral house of the accused doctor is also on the land of village society.

Moradabad News: आरोपी डॉक्टर का पैतृक घर भी ग्राम समाज की जमीन पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
The ancestral house of the accused doctor is also on the land of village society.
ठाकुरद्वारा। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के आरोपी डॉ. शाहनवाज के पैतृक गांव राजपुर केसरिया पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और गांव जटपुरा में उसके पिता के मदरसे की जांच की। जांच में आरोपी डॉक्टर का पैतृक घर ग्राम समाज की भूमि के खाद के गड्ढों पर बना पाया गया। एसडीम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मनी अरोड़ा के निर्देश पर लेखपाल शैलेंद्र यादव, कानूनगो चंद्रपाल सिंह की टीम ने गाटा संख्या 783 में स्थित डॉ. शाहनवाज के घर की जांच की। जांच में डॉक्टर का घर ग्राम समाज की भूमि बना पाया गया। वहीं उसके पिता द्वारा एक मदरसा जटपुरा में भी चलाया जाता है। इस मदरसे की भी लेखपाल मुनव्वर अली ने जांच की। दोनों लेखपालों ने अपनी जांच रिपोर्ट शाम को एसडीएम को सौंप दी। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, नागेंद्र लांबा और कमलेश कुमार ने एसडीएम से मिलकर गांव राजपुर केसरिया में स्थित डॉ. शाहनवाज की पैतृक संपत्ति की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि डॉक्टर के पिता के तीन मदरसों में से एक जटपुरा और दो उसके गांव राजपुर केसरिया में घर के परिसर में ही संचालित हैं। मदरसों की जांच के लिए शुक्रवार को जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को भी बुलाया गया है। अभी आरोपी डॉक्टर के घर को सील नहीं किया गया है। जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी। पैमाइश का काम पूरा हो गया है। डॉक्टर का घर और आसपास के तीन घर ग्राम समाज की जमीन पर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed