फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The administration will take the help of 32 divers to deal with the flood

Moradabad News: बाढ़ से निपटने के लिए 32 गोताखोरों की मदद लेगा प्रशासन

Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The administration will take the help of 32 divers to deal with the flood
कांठ। बरसात का मौसम शुरू हो गया है, हर रोज बारिश भी हो रही है, ऐसे मौसम में यदि इस बार कांठ के खादर क्षेत्र में बाढ़ आई तो उससे निपटने और ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन क्षेत्र के 32 गोताखोरों की मदद लेगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति के तहत गोताखोरों का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

कांठ तहसील प्रशासन द्वारा तैयार की गई गोताखोरों की सूची के अनुसार राकेश कुमार, गनपत सिंह बहादरपुर खद्दर, महीपाल सिंह पाइंदापुर, मुकेश कुमार, उमेश कुमार रामसराय, धर्मवीर सिंह, ओमकार सिंह राजीपुर खद्दर, मुकेश कुमार, प्रेम सिंह दरियापुर, साजिद हुसैन हसनगढ़ी, दिनेश कुमार, सोनू, मनेाज कुमार, सोनू, सतेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विक्की कुमार, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, बंटी एवं गब्बर सिंह बेगमपुर, होशियार सिंह कुम्हरिया जुबला, देशराम सिंह जहांगीरपुर चकफेरी, इरफान महदूद कलमी, तारा सिंह फरीदपुर भैंडी, तसलीम मुस्तफापुर द्वितीय, रणवीर कुमार, हेतराम सिंह, रिंकू कुमार, कपिल कुमार, अरविंद कुमार, राजकुमार पाइंदापुर को बाढ़ आने समय ग्रामीणों को पानी से निकालने और यदि कोई व्यक्ति रामगंगा नदी में डूब जाता है तो उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन



बरसात के मौसम और संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील में प्रशासन ने दैवीय आपदा प्रबंधक नियंत्रण और बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। एसडीएम संत दास पंवार और तहसीलदार अंजली सिंह ने इस कक्ष में प्रतिदिन 24 घंटे के लिए संग्रह अमीनों, चैनमैन, संग्रह सेवकों, लेखपालों आदि का ड्यूटी लगाई है। इसी के साथ बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0591-2974411 को भी सार्वजनिक किया है। यदि क्षेत्र में कहीं भी बाढ़ या दैवीय आपदा आए तो क्षेत्र के लोग इन नंबर पर सूचना दे सकते हैं। यह दैवीय आपदा प्रबंधक नियंत्रण और बाढ़ नियंत्रण कक्ष 18 जून से स्थापित कर संचालित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed