फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused threatened the rape victim in the court

Moradabad News: आरोपी ने कचहरी में दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The accused threatened the rape victim in the court
मुरादाबाद। मुकदमे की तारीख पर कचहरी गई दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी और उसके दोस्त ने धमकाकर बयान बदलने का दबाव बनाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पिछले साल सिविल लाइंस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इस मुकदमे की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता चार मार्च को कोर्ट में बयान देने पहुंची थी। सुबह करीब 11 बजे वह कोर्ट से बाहर कचहरी परिसर में खड़ी थी। इसी दौरान वहां आरोपी रोहताश अपने साथी के साथ पहुंच गया। आरोपी ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि गवाही दी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। तब पुलिस ने इस मामले की सूचना यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। इसी दौरान आरोपी मौके से भाग गए थे। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed