फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused raped the girl on the pretext of marriage and made her obscene video viral

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो की वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
The accused raped the girl on the pretext of marriage and made her obscene video viral
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में शादी का झांसा देकर एक युवती से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर के पझाया निवासी अरमान से दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। इस अश्लील वीडियो बयान करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया। इसके बाद भी आरोपी ने युवती से शादी नहीं की।
विज्ञापन

पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। शुक्रवार की पीड़िता की मां और भाई रिश्ता लेकर युवक के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक और उसके परिजन भड़क गए। उन्होंने पीड़िता की मां और भाई के साथ अभद्रता की और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने पीड़िता के बारे में अपशब्द कहे। पुलिस ने आरोपी अरमान, उसके पिता तौफीक,मां और भाई मोबिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed