{"_id":"66907243fe843afaeb03b044","slug":"the-accused-of-the-murder-of-his-brother-in-law-surrendered-in-the-court-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-121903-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुलिस दबिश देती रह गई समधी के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुलिस दबिश देती रह गई समधी के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर समधी की हत्या करने वाले दिनेश चौहान ने बृहस्पतिवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में मेरठ व मुजफ्फरनगर में दबिश देती रही। उसने अमरोहा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
थाना मलंगपुरा निवासी बिजेंद्र सैनी के पुत्र अर्जुन ने जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रामराज के गांव सियाली निवासी दिनेश चौहान की बेटी वंदना के साथ उसके परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था। बीते शनिवार को बिजेंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि पड़ोसी छत्रपाल सैनी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में अर्जुन ने अपने ससुर दिनेश चौहान, ग्राम प्रधान रकम सिंह के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मंगलवार को रकम सिंह व मोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दिनेश चौहान की तलाश में पुलिस की तीन टीमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार आदि में दबिश दे रही थीं। लेकिन दिनेश चौहान ने पुलिस को छकाते हुए बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दिनेश चौहान को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। संवाद