फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused of raping a minor went to jail after a quarter of a year

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सवा साल बाद गया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The accused of raping a minor went to jail after a quarter of a year
नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में छजलैट पुलिस मुख्य आरोपी को सवा साल के बाद गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला कांठ थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है, यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिग का मोहल्ले के ही युवक ने अगवा कर लिया था। आरोपी की दो अन्य युवकों ने मदद की थी। इस मामले में मुरादाबाद के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर कांठ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद अपहरण, दुष्कर्म सहित पॉस्को की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में कांठ पुलिस फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। जिससे पीड़ित के परिजन संतुष्ट नहीं थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की विवेचना छजलैट थाना पुलिस को दी गई थी। शनिवार को विवेचना पूरी होने के बाद छजलैट पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed