{"_id":"668c8e8ae060e1839307a51a","slug":"the-accused-of-rape-was-arrested-and-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-435224-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने बरेली निवासी फैजी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पीड़िता ने 18 अप्रैल 2024 को कटघर थाने में बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी विहार कला निवासी फैजी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि तीन साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आरोपी फैजी से हुई थी। तभी आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया था और फिर फोन पर बात शुरू हो गई।
आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि 14 अप्रैल को आरोपी उसके घर घुस आया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी फैजी को जेल भेज दिया गया है।