फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused are blackmailing the girls by using the video as a weapon.

Moradabad News: वीडियो को हथियार बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल कर रहे आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The accused are blackmailing the girls by using the video as a weapon.
मुरादाबाद। दोस्ती के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो को युवक नाराजगी होने पर हथियार बना रहे हैं। इन वीडियो और फोटो के जरिए आरोपी युवतियों को ब्लैकमेल रहे हैं। मनमानी करने के लिए धमकियां भी दे रहे हैं और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम भी कर रहे हैं। जिले में हर माह 10 से 15 ऐसे मामले पुलिस के पास आ रहे हैं। इनमें कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन ऐसी घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली 10 कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से इंस्टाग्राम के जरिए युवक ने दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने एक दिन छात्रा को मिलने के लिए होटल में बुला लिया और उसे कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना भी लिया। इसी वीडियो के जरिए आरोपी छह माह तक छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा और उस पर दबाव बनाया कि वह अपने घर से रुपये और जेवर लाकर दे। पीड़िता ने आरोपी को अपने घर से रुपये और जेवर लाकर दे दिए। पीड़िता गुमसुम रहने लगी तो मां ने पूछताछ की तब उसने आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए। इसके बाद वह छात्रा को थाने ले गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। यह छात्रा अकेली नहीं है। इसी तरह कई और भी किशोरियां, युवती और महिलाएं आरोपियों के जाल में फंसकर बदनामी झेल रही हैं। मूंढापांडे की एक महिला तो आरोपियों के चंगुल में ऐसे फंसी की उसकी गृहस्थी बिखर गई। कोतवाली क्षेत्र में मिले उसके ही गांव के तीन युवक अपने साथ होटल में ले गए और उसे कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए आरोपियों ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराए। महिला ने आरोपियों के दबाव में आकर केस भी दर्ज करा दिया। बावजूद इसके आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया जिससे तंग आकर महिला इतना परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या करने की सोच ली। उसने परिवार में बात की तो हिम्मत मिली और उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ऐसे ही 10 से 15 मामले पुलिस के पास पहुंच रहे हैं जिसमें आरोपियों ने पीड़िताओं के वीडियो वायरल किए हैं।
विज्ञापन

-----
पुलिस टीमें लगातार महिला और युवती व किशोरियों को जागरूक कर रही हैं कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती न करें। किसी के बहकावे में आकर अपने फोटो ऐसे लोगों को शेयर न करें। लोग इन फोटो गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ घटनाएं भी सामने आ गई हैं। इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है। इसके अलावा पीड़िताओं को काउंसिलिंग की जाती है। ऐसे मामलों में पुलिस कोर्ट में मजबूती के साथ पैरवी कर आरोपियों को सजा दिला रही है।
विज्ञापन

कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी
---
पिछले पांच साल में ऐसे केस लगातार आए हैं जब छोटी सी गलती के कारण कोई युवती या महिला गहरे अवसाद में आ गई। कुछ ने आत्महत्या की कोशिश तक की। गमीनत रही कि परिजनों ने उन्हें समझा और काउंसिलिंग शुरू कराई। सोशल मीडिया पर न अपना फोटो डालें और न ही किसी अनजान को मित्र बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिशांतर गोयल, मानसिक रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed