फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accident occurred on the railway bridge while returning from the fields.

Moradabad News: अज्ञात वाहन से स्कूटी सवार किसान को रौंदा, मौत

Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred on the railway bridge while returning from the fields.
खेतों से लौटते समय रेलवे पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन

बिलारी। बृहस्पतिवार की देर रात रेलवे ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया जिससे बिलारी नगर के मोहल्ला उदय नगर निवासी स्कूटी पर सवार किसान पुनीत चौधरी (50) मौत हो गई।

बताते हैं कि पुनीत चौधरी अपनी खेतीबाड़ी देखकर घर वापस मोहल्ला उदय नगर को आ रहे थे। रेलवे पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल पुनीत चौधरी को सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। मृतक पुनीत चौधरी मूल रूप से बिलारी थाना क्षेत्र के ही ग्राम नरूखेड़ा के रहने वाले थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई लिखाई की वजह से बीते दस साल से बिलारी के मोहल्ला उदयनगर में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में किसान ने पत्नी प्रवीन, बेटी साक्षी और दो बेटे श्रेयांश और भूरे सिंह छोड़े हैं जोकि गम से बेहाल नजर आए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed