फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thalassemia patients will get iron chelating tablets in the district hospital

Moradabad News: थैलेसीमिया पीड़ितों को जिला अस्पताल में मिलेगी आयरन चिलेटिंग टैबलेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Thalassemia patients will get iron chelating tablets in the district hospital
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थैलेसीमिया के रोगियों को जिला अस्पताल से रक्त निशुल्क मिलता है। इन मरीजों को अब आयरन चिलेटिंग टैबलेट भी जिला अस्पताल में ही मिल जाएगी। इसके लिए अस्पताल को बजट दिया गया है। रोगियों को अब निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवा नहीं खरीदनी पड़ेगी। यह दवा रोगियों के दिल व गुर्दे के पास जमा अतिरिक्त खून को हटाएगी।

डॉक्टरों का कहना है कि थैलेसीमिया पीड़ितों को हर 15 दिन में रक्त चढ़ाना पड़ता है। ऐसे में उनके शरीर में इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। आयरन चिलेटिंग टैबलेट्स से यह खतरा समाप्त होता है। साथ ही मरीजों के लिए ल्यूको बैग्स की व्यवस्था भी सरकारी सप्लाई में की जा रही है। इन बैग्स में ल्यूकोसाइट्स की मात्रा कम होती है। रक्त चढ़ाने के दौरान कुछ जटिलताओं को कम करने में यह काम आते हैं। इनके जरिये आरबीसी को रक्त से अलग करके भी चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल के ब्लड बैंक में 80 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 60 मरीज हर महीने दो बार निशुल्क रक्त प्राप्त करते हैं। आयरन चिलेटिंग टैबलेट की सप्लाई शुरू होने से इन मरीजों को बहुत लाभ होगा। शरीर में इंफेक्शन की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed