फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thakurdwara student trapped in Ukraine, family worried

यूक्रेन में फंसा ठाकुरद्वारा का छात्र, परिजन चिंतित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thakurdwara student trapped in Ukraine, family worried
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के चलते यूक्रेन में ठाकुरद्वारा का छात्र फंसा हुआ है। उसने शुक्रवार को परिजनों को वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक यूक्रेन के दैनिप्रो में एमबीबीएस पांचवें वर्ष की पढ़ाई कर मेहताब आलम ने दूरभाष पर बताया कि रूस की चेतावनी के बाद वहां अफरातफरी का माहौल है। भारतीय दूतावास ने दो बार स्वदेश चले जाने की सलाह दी है, लेकिन सफर करना मंहगा हो गया है। छात्र ने बताया कि पहले फ्लाइट का टिकट 40 हजार रुपये का था। लेकिन अब 60-65 हजार रुपये में भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दैनिप्रो में करीब 2000 इंडियन छात्र अध्ययनरत हैं। वहीं काशीपुर निवासी मोहम्मद फैज भी फंसा है। उसके परिजन भी काफी परेशान हैं। दैनिप्रो रूस बार्डर से करीब चार किमी दूर स्थित है। हालांकि कालेज डीन ने दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन क्लासेज की सुविधा मुहैया कराने की बात कही है। घबराहट के बीच पढ़ाई की भी चिंता सता रही है। नगर निवासी मेहताब आलम के भाई डा. आफताब आलम हाशमी ने बताया कि भाई को घर बुलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। परिजन उनसे लगातार संपर्क साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed