{"_id":"58754fcd4f1c1b7c58ba8251","slug":"thag-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी ठग गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी ठग गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिंडिकेट बैंक से 1.10 करोड़ रुपये का लोन लेकर ठगी करने के मामले में वांछित कारोबारी को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
हालांकि अभी इस मामले में पांच हजार रुपये की इनामी कारोबारी की मां फरार है। एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पकड़ा गया कारोबारी नदीम फैजल निवासी पक्का बाग है। नदीम फैजल कटघर क्षेत्र में पीतल का कारोबार करता था। उसने एक फैक्ट्री भी खोल रखी थी।
कारोबार में घाटा होने पर आरोपी ने 1.10 करोड़ रुपये का लोन सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा से अपने साथियों की मदद से लिया था। इसके लिए उसने बैंक में फर्जी दस्तावेज भी जमा कराए थे। मामला संज्ञान में आने पर सिंडिकेट बैंक की शाखा के मुख्य प्रबंधक तेज सिंह ने 11 लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2013 मेें रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ आरोपी गलशहीद निवासीगण विनोद, चंद्रशेखर, आलोक, नावेद फजल, कांठ रोड निवासी कमर हुसैन, लाल मस्जिद निवासी मोहम्मद नईम, पीतल नगरी निवासी फरीद अहमद और असालतपुरा निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया था। नदीम फैजल, उसकी मां शमां परवीन और पिता सदाकत हुसैन फरार थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी की मां बीमार हैं। आरोपी ने फैक्ट्री भी बंद कर दी थी। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को एक सूचना पर नदीम को गलशहीद से सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।