फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Terror of ferocious dogs, 100 people bitten in two days

Moradabad News: खूंखार कुत्तों की दशहत, दो दिन में सौ लोगों को काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Terror of ferocious dogs, 100 people bitten in two days
मुरादाबाद। खूंखार कुत्तों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन में जिले में सौ लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में खांसी-जुकाम के बाद सबसे ज्यादा लोग एआरवी लगवाने वाले होते हैं। सीएमएस का कहना है कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इमरजेंसी में भी एआरवी रखवाई हैं।
विज्ञापन


रविवार और गणतंत्र दिवस के अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली थी। सुबह से ही मरीज लाइनों में लगे हुए थे। दिनभर में ओपीडी में 1624 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें से 1561 मरीज नए थे और 63 मरीज दोबारा दवा लेने के लिए आए थे। इनमें सबसे ज्यादा करीब 350 मरीज मेडिसिन विभाग में थे। इसके बाद 280 एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए पहुंचे। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक ओपीडी व इंजेक्शन कक्ष में एआरवी लगवाने के लिए लगातार भीड़ लगी रही। चिकित्सक डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि ओपीडी में 100 नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। शेष लोगों को दूसरी और तीसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिनों में इमरजेंसी में भी लोगाें को एआरवी लगाई गई है। इन दिनों सामान्य में भी करीब 80 मरीजों के आसपास ओपीडी रह रही है।
विज्ञापन

वर्जन...
बढ़ती ठंड की वजह से कुत्ते ज्यादा हिंसक हो रहे हैं। इसलिए इमरजेंसी में भी एआरवी रखवाई है, ताकि कोई भी मरीज बिना इंजेक्शन लगवाए न लौटे। जिला अस्पताल परिसर से कुत्तों को हटाने के लिए कई बार नगर निगम को पत्र लिखा है। साथ ही मरीजों को भी कुत्तों को खाना न देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संगीता गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed