फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Termination of service of 12 teachers of Basic Education Department

Moradabad News: बेसिक शिक्षा विभाग के 12 शिक्षकों की सेवा की समाप्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Termination of service of 12 teachers of Basic Education Department
मुरादाबाद। बिना परिणाम आए काल्पनिक अंकों से शिक्षक भर्ती में आवेदन कर नौकरी पाने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसमें मुरादाबाद जनपद के 12 शिक्षक शामिल हैं। बीएसए अजीत कुमार के मुताबिक यह कार्रवाई शासन स्तर से की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2014 में 15 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। इस प्रक्रिया की आवेदन की अंतिम तारीख निकल गई थी। इसके दो दिन बाद बीटीसी का परिणाम आया था, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने नौकरी पाने के लिए बिना परिणाम आए ही आवेदन में काल्पनिक अंक भर दिए थे। यह प्रक्रिया वर्ष 2016 में पूर्ण हुई थी। इसके बाद काल्पनिक अंक भरने वाले शिक्षकों को भी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति मिल गई थी। इसमें मुरादाबाद जिले के 12 शिक्षक शामिल थे। कुछ समय बाद ही सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने इस गड़बड़ी के खिलाफ परिवाद दायर किया था।
विज्ञापन

मामले में लोकायुक्त ने जांच की थी। इस जांच में यह शिक्षक अयोग्य पाए गए। ये शिक्षक मुरादाबाद के बिलारी, कुंदरकी, मूंढापांडे ब्लॉक में कार्यरत थे। प्राइमरी विद्यालय खानपुर बिलारी में तैनात अजय कुमार, प्राइमरी विद्यालय कौंदरी की शिखा, प्राइमरी विद्यालय रामनगर गंगपुर के गोविंद रस्तोगी, प्राइमरी विद्यालय एहलादपुर के सहायक अध्यापक ऋषिपाल सिंह, प्राइमरी विद्यालय खानपुर मूंढापांडे के पंकज कुमार, प्राइमरी विद्यालय जैतिया सादुल्लापुर में तैनात विनीत यादव समेत 12 सहायक अध्यापक को सेवा समाप्त कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बर्खास्तगी का आदेश बीएसए को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed