फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten medicine shops in the city raided, samples taken

Moradabad News: शहर में दवा की दस दुकानों पर छापा, सैंपल लिए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Ten medicine shops in the city raided, samples taken
मुरादाबाद। औषधि प्रशासन विभाग ने नशे के लिए बची जाने वाली दवाओं की जांच के लिए दस मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान निरीक्षकों ने दवाओं के सैंपल भी लिए। रिपोर्ट आने के बाद दवाओं की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त के निर्देश पर जांच टीम में शामिल औषधि निरीक्षक मुकेश जैन और उर्मिला वर्मा तीन दिनों से नशे के रूप में प्रयोग होने वाली दवाओं की जांच कर रहे हैं। निरीक्षकों ने सिविल लाइंस, मुगलपुरा, कंजरीसराय के कई फुटकर एवं थोक दवा दुकानों पर छापा मारकर संयुक्त जांच की। जांच के दौरान नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की आपूर्ति एवं विक्रय के रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उपलव्ध दवाओं के आपूर्तिकर्ता फर्म पर भी जांच टीम पहुंची और दुकानों के कंप्यूटर एवं स्टॉक को खंगाला। इस दौरान दवाओं के नमूने भी लिए गए। अधिकारियों का कहना है कि शासन ने कोडैनेयुक्त कफ सिरप के दुरुपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में दुकानदार को अपना रिकॉर्ड औषधि विभाग में प्रत्येक सोमवार को प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं जांच की गई दवा की दुकानें

औषधि निरीक्षकों ने शहर की दस फर्मों की जांच की हैं। इनमें सैनी मेडिकल हिमगिरि, चंद्रा मेडिकल हरथला, पवन हरथला, लज्जा मेडिकल हरथला, अजय कंजरीसराय, जुनेरा मेडिकल मुगलपुरा, खान मेडिकल वारसी नगर, इनाया मेडिकल वारसी नगर, फरीद अली मेडिकल वारसी नगर, अखलाद मेडिकल वारसी नगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article