फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten km in Ramganga river. Search operation carried out till now, woman and teenager not found

Moradabad: रामगंगा नदी में दस किमी तक चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली महिला और किशोरी, एक दिन पहले हुई थी लापता

Sun, 10 Nov 2024 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मूंढापांडे (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 03:02 AM IST
सार

रामगंगा नदी में बही किशोरी और महिला की तलाश में एसडीआरएफ ने 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से दोनों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
Ten km in Ramganga river. Search operation carried out till now, woman and teenager not found
रामगंगा नदी में महिलाओं की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगंगा नदी में शनिवार को गोताखाेरों ने किशोरी और महिला की तलाश में 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। महिला और किशोरी शुक्रवार को नदी में बह गई थीं। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कटघर थाना क्षेत्र के लोधीबासु देव निवासी क्रांति, मोनिका, साक्षी, निर्मला, रेखा, लक्ष्मी और शांति रोज की तरह शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत से चारा लाने के लिए रामगंगा नदी पार कर रही थीं।

विज्ञापन


इस दौरान पानी के तेज बहाव सभी महिलाएं बह गईं। इनकी चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और स्थानीय गोताखोरों की मदद से साक्षी, निर्मला, लक्ष्मी, शांति, रेखा को बचा लिया, लेकिन किशोरी मोनिका और महिला क्रांति का पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम मौके पर बुला ली गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को किशोरी और महिला की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कटघर के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे से ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ टीम ने 10 किलोमीटर चंदनपुर ईसापुर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन महिला और किशोरी का अब तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किराना व्यापारी की मौत

कटघर थाना क्षेत्र में मछरिया गांव के पास ट्रेन से कटकर किराना व्यापारी गुरुदेव सिंह (55) की मौत हो गई। घटना के समय वह देवापुर से किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कटघर के धोबी वाली मिलक निवासी गुरुदेव सिंह गांव में ही किराना स्टोर चलाते थे।


वह देवापुर गांव से सामान खरीदने जा रहे थे। मछरिया गांव के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने शव पड़ा देखा तो मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।


जानकारी मिलने पर गुरुदेव के परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। गुरुदेव ने अपने पीछे पत्नी व तीन बेटों मनोज, अंशुल व सचिन और तीनों बेटियां ज्योति, पिंकी व रिंकी को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed