फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten divisional presidents and representatives of BJP Mahanagar declared

Moradabad News: भाजपा महानगर के दस मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Ten divisional presidents and representatives of BJP Mahanagar declared
मुरादाबाद। भाजपा ने महानगर मंडल के दस मंडल अध्यक्षों और इतनी ही संख्या में मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। तीन मंडल अध्यक्ष दूसरी बार चुने गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेश नाथ पांडेय व जिला चुनाव अधिकारी मुरादाबाद प्रमोद गुप्ता की संस्तुति के बाद सूची जारी की गई। इसमें सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष के तौर पर सोमपाल सिंह व मंडल प्रतिनिधि राजीव वाल्मीकि, रामगंगा विहार मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, प्रतिनिधि अनूप कौशल, दीवान का बाजार मंडल के अध्यक्ष विशाल रस्तोगी और प्रतिनिधि आलोक सैनी, सेहल मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सैनी एवं प्रतिनिधि संजीव कुमार जाटव को बनाया गया।
विज्ञापन

भोजपुर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं प्रतिनिधि सुमनेश सिंह, चंद्रनगर मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता एवं प्रतिनिधि रोहित चौधरी, लाइनपार मंडल अध्यक्ष मिथुन शर्मा व प्रतिनिधि संजीव चौहान, दस सराय मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मंडल व प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह कश्यप को बनाया गया। कटघर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं मंडल प्रतिनिधि प्रभात कुमार सक्सेना, मध्य नगर मंडल अध्यक्ष सूर्यमोहन शमशेरी एवं मंडल प्रतिनिधि प्रतीक मित्तल को घोषित किया है। क्षत्रिय का नाम न होने पर एतराज : क्षत्रिय महासभा और विहिप से जुड़े भावनीश सेंगर ने सूची जारी होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से एतराज जताया। उनका आरोप है कि महानगर की सूची में एक भी क्षत्रिय नेता का नाम नहीं है। वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed