फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tehsil Bar expelled two advocates for one year

Moradabad News: तहसील बार ने दो अधिवक्ता को एक वर्ष के लिए किया निष्कासित

Sat, 11 Jan 2025 09:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Jan 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar expelled two advocates for one year
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक में सभी अधिवक्ताओं की सहमति से तहसील बार ने कांठ के दो अधिवक्ताओं को बार से निष्कासित करते हुए उनसे बार चुनाव 2025 में वोट डालने का अधिकार भी छीन लिया है।
विज्ञापन


तहसील बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष/वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका की अध्यक्षता में शुक्रवार को बार और अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को तहसील के अधिवक्ता कैंपस में सभी अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल थी। जिसमें सभी ने अपने-अपने चैंबर बंद रखे। लेकिन अधिवक्ता नौशाद अहमद और मोहम्मद असफर से अपने चैंबरों को खोलकर कार्य किया। यह बार विरोधी कार्य किया गया है। बार पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के कहने पर भी दोनों ने अपने चैंबरों को बंद नहीं किया। इन दोनों अधिवक्ताओं को बार विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में सर्वसहमति से एक वर्ष के लिए कांठ की सदस्यता से निष्कासित किया गया। साथ ही दोनों से तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए होने वाले 2025 के चुनाव में वोट डालने का अधिकार भी छीना गया। बैठक में बार कोषाध्यक्ष वैभव विश्नोई, सहसचिव प्रशासनिक शुभम विश्नोई, डॉ. विनीत नैन, सीपी सिंह, विनेश कुमार, दीपक विश्नोई, दीप सिंह, कोमल सिंह, कमल कुमार, मदनपाल सिंह, संजीव कुमार विश्नोई, महावीर सिंह, प्रवीण गुप्ता, चरन सिंह, बृजपाल सिंह, सुनील कुमार, सुगम पंवार, नाजिम सैफी, सचिन राजपूत, सचिन कुमार, करतार सिंह, विजयवीर सिंह, शीशराम सिंह, शैलेंद्र पंवार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed