फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager raped in the courtroom, video made

कटघर में किशोरी के साथ दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped in the courtroom, video made
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी ग्यारह जून को अपने मामा के घर गई थी। किशोरी मामा के घर से शाम को लौट आई थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन किशोरी मोहल्ले में मिली थी। पूछताछ करने पर किशोरी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म और मोबाइल से वीडियो बना ली। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहीं सीओ कोतवाली इंदु सिद्धार्थ ने कटघर थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed