फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager killed in accident, five injured, angry people created ruckus

हादसे में किशोरी की मौत, पांच घायल, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in accident, five injured, angry people created ruckus
संभल। तेज रफ्तार ट्रक ने संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव भवानीपुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली में सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक समेत फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने किशोरी का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने चालक पर जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाने में कामयाबी हासिल कर ली।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय निवासी हरप्रसाद ने संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में खेत किराये पर लेकर आलू की फसल उगाई है। बुधवार को वह कमलपुर सराय निवासी मजदूरों आलू की खुदाई के लिए खेत पर ले गए थे। रात में हरप्रसाद अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से सभी मजदूरों को गांव ला रहे थे। हर प्रसाद की 16 वर्षीय बेटी शिवानी भी साथ थी। रात करीब 10 बजे चंदौसी रोड पर गांव भवानीपुर के नजदीक संभल की ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। कमलपुर सराय निवासी मोनिक, स्वाति, सुमती, प्रशांत और दिलसुख घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शिवानी का शव ले जा रहे परिजनों और ग्रामीणों ने रात 10.30 बजे संभल-आदमपुर मार्ग के कमलपुर सराय तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर हयातनगर, संभल कोतवाली, नखासा, हजरत नगर गढ़ी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम रमेश बाबू भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आरोपी चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 11.30 बजे जाम खुलवा लिया। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करीब एक घंटे के जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed