फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager kidnapped and misdeed in car in Moradabad

चलती कार में दरिंदगी: खेत गई थी पत्नी...उसी बीच बेटी को दरिंदों ने किया अगवा; विजिटिंग कार्ड पर लिखा था ये नाम

Fri, 17 Jan 2025 08:47 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jan 2025 08:47 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की घटना है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and misdeed in car in Moradabad
किशोरी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने अपने साथी की मदद से स्कॉर्पियो से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने चलती स्कॉर्पियों में किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता को श्मशान घाट में स्कॉर्पियो से धक्का देकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 14 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर गोबर डालने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ठाकुरद्वारा के पानूवाला निवासी राशिद ने अपने साथी की मदद से किशोरी को स्कॉर्पियों से अगवा कर लिया। आरोपी ने डरा धमकाकर चलती स्कॉर्पियो में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोलकर उसे अपमानित भी किया। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी ने किशोरी को गांव के बाहर श्मशान घाट के पास धक्का देकर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता का पिता भी रामनगर से घर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम वह बेटी को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राशिद को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बुकिंग पर स्कार्पियो चलाता है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

समझौते के लिए पीड़िता के परिवार पर बनाया गया दबाव
अपहरण और दुष्कर्म की घटना पर भी कुछ लोगों ने पर्दा डालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी राशिद के परिवार ने कुछ लोगों की मदद से पीड़िता के पिता और परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया लेकिन पीड़िता का परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने को अड़ा रहा। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

विजिटिंग कार्ड पर लिखा था आरोपी का नाम
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय वह रामनगर में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी खेत पर गन्ना काटने गई थी। इसी दौरान बेटी गोबर डालने गई तो आरोपी उसे अगवा कर ले गया था। बेटी को कार में एक विजिटिंग कार्ड मिला था, जिस पर राशिद नाम लिखा था। आरोपी का उस पर एड्रेस ठाकुरद्वारा क्षेत्र का पानूवाला लिखा है। पत्नी खेत से लौटी तो बेटी ने पूरी घटना उसे बताई थी। इसके बाद पत्नी ने फोन पर उसे घटना की जानकारी दी तो वह राम नगर से लौट आया।

आरोपी ने मोबाइल में बना लिया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ स्कॉर्पियो में दुष्कर्म किया और इस दौरान आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इसके बाद आरोपी दो घंटे तक उसे स्कॉर्पियो में ही घूमता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed