फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teenager jumped from 5th floor

अस्पताल की पांचवीं मजिल से किशोर ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
teenager jumped from 5th floor
पाकबड़ा। दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल की पांचवी मंजिल से एक 17 वर्षीय किशोर ने छलांग लगा दी। गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव निवासी फल विक्रेता के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। 17 वर्षीय सबसे छोटा बेटा एक नमकीन की दुकान पर काम करता है। परिजनों के मुताबिक किशोर नशा करने का आदी है। अधिक नशा करने की वजह से शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई थी। उल्टियां नहीं रुकने पर परिजनों ने शनिवार सुबह दस बजे उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार कराने के बाद किशोर की हालत में सुधार हो गया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे परिजन उसे डिस्चार्ज कराकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि किशोर के दो बड़े भाई काउंटर पर डिस्चार्ज के पर्चे तैयार करा रहे थे। इसी दौरान किशोर जीने से अस्पताल की पांचवीं मंजिल की छत पर पहुंच गया। दोनों भाइयों ने उसे जीने की ओर भागते देखा तो उन्होंने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन जब तक दोनों भाई पहुंचे, तब तक किशोर ने जीने की खिड़की से नीचे को छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने किशोर को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद परिजनों से भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

----
17 वर्षीय किशोर ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस संबंध में परिवार की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देश दीपक सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed