{"_id":"66d50f9a9c1068e30b0794f8","slug":"teenager-injured-in-fight-dies-commotion-outside-the-police-station-moradabad-news-c-282-1-rmp1005-129019-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मारपीट में घायल किशोर की मौत, कोतवाली के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मारपीट में घायल किशोर की मौत, कोतवाली के बाहर हंगामा
विज्ञापन
रामपुर। खेलने के दाैरान 10 दिन पहले चचेरे भाइयों से हुई मारपीट में घायल किशोर आजाद (17) की उपचार के दौरान रविवार को बरेली में मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर रविवार रात कोतवाली के बाहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार शाहबाद के नवीगंज गांव में 10 दिन पहले चचेरे भाइयों से खेल-खेल में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान चचेरे भाइयों ने आजाद की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल आजाद का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। अचानक मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
आक्रोशित परिजन पुलिस पर कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के बाहर इकट्ठे हुए और जमकर हंगामा किया। हंगामा होते देख भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। परिजनों से भी पुलिस की नोकझोंक हो गई। काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ संगम कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
मृतक के बड़े भाई रिजवान ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। मृतक के भाई रिजवान के अनुसार दस दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद थे। हल्का दरोगा राजकुमार ने बताया कि अय्यूब और आसिफ के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।