{"_id":"6ac805452f138695330cf892","slug":"teenager-drowns-in-deep-river-water-while-fishing-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115834-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मछली पकड़ने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मछली पकड़ने के दौरान नदी के गहरे पानी में डूबा किशोर
विज्ञापन
कांठ। मछली पकड़ने के दौरान 17 वर्षीय किशोर अचानक अनियंत्रित होकर नदी के गहरे पानी में जाने से डूब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम को नदी में उतारा। एसडीआरएफ की टीम भी उसे तलाशने के लिए नदी में उतर गई लेकिन शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
कांठ के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी शाकिर पिछले कई साल से परिवार समेत बिजनौर के सहसपुर स्थित मोहल्ला सराय कलां में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उनका बेटा समीर (17) अपने फुफेरे भाई जुबैर को साथ लेकर कांठ के राजीपुर खद्दर-पाइंदापुर मार्ग स्थित छोटी रामगंगा नदी पुल के पास मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान जैसे ही वह नदी में उतरा, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरने से डूब गया। फुफेरे भाई जुबैर के शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान व राहगीर मौके पर पहुंचे। किशोर के परिजन भी आ गए। सूचना पर कांठ थाने से प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की टीम समीर को तलाशने के लिए नदी में उतार गई। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी देर शाम तक नदी में डूबे समीर की तलाश में जुटी रही।
-- समीर के नदी में डूबने से परिवार में मचा कोहराम
गांव राजीपुर खद्दर के पास छोटी रामगंगा नदी से मछली पकड़ने गए 17 वर्षीय किशोर समीर के नदी में डूबने के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां मैहरून, भाई और बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया गया है कि समीर सात भाई-बहन हैं। वह अपने भाई-बहनों में छठे नंबर का है। उसके पिता शाकिर चंडीगढ़ में काम करते हैं।
विज्ञापन
-- अधिकारियों ने किया मौका मुआयना, ड्रोन से की निगरानी
किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर सीओ कांठ सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाते हुए किशोर की तलाश के लिए निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने नदी में डूबे समीर की तलाश के लिए घटना स्थल और उसके आसपास ड्रोन से भी निगरानी की। लेकिन शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
-- गांव राजीपुर खद्दर के पास छोटी रामगंगा नदी में किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया है। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान को रोका गया है, शुक्रवार की सुबह फिर से टीम किशोर की तलाश में जुटेगी। - सुनीता दहिया सीओ, कांठ