{"_id":"664e8e4c45b86bb7aa0d2fd7","slug":"teenager-dragged-into-car-and-kidnapped-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-406038-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार में खींचकर किशोरी को किया अगवा, ग्रामीणों के पीछा करने पर छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार में खींचकर किशोरी को किया अगवा, ग्रामीणों के पीछा करने पर छोड़कर भागे
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को तीन युवक कार में खींचकर ले जाने लगे। इस पर गांव के कुछ लोगों ने पीछा किया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। किशोरी मंगलवार शाम गांव में ही दुकान पर सामान लेने गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी रय्यान, गुलाम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम उसकी 12 वर्षीय बहन गांव में ही दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान एक कार में तीन युवक आए और उसकी बहन को कार में खींचकर लिए। इसके बाद आरोपी भागने लगे। दुकानदार ने आरोपियों को उसकी बहन को कार में खींचते देखा तो परिजनों व ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी दी। इस पर आरोपियों ने कार का पीछा किया और आरोपी किशोरी के गांव के बाहर जंगल में छोड़कर भाग गए।
परिवार वालों को पीड़ित बालिका ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब उनसे आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कार से उतारकर आरोपी फरार हो गए। मैनाठेर कोतवाल सर्वेंद्र कुामर शर्मा ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी रय्यान, गुलाम और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।