फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager creates sensation in Moradabad by claiming resident of Pakistan, resident of Meerut

मुरादाबाद: पाकिस्तान से आई हूं... पासपोर्ट चोरी हो गया कह किशारी ने फैला दी सनसनी, सीमा हैदर का फिर उठा जिक्र

Tue, 26 Sep 2023 10:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

मेरठ की रहने वाली किशोरी ने खुद को पाकिस्तान का बताकर सनसनी मचा दी। पुलिस और खुफिया एजेंसियां कई घंटों तक उससे पूछताछ करती रही। बाद में पता चला की वह मेरठ की रहने वाली है। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। 

विज्ञापन
Teenager creates sensation in Moradabad by claiming resident of Pakistan, resident of Meerut
किशोरी को निखिल शर्मा लेकर आया मुरादाबाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद के जीआरपी थाने में पाकिस्तानी लड़की से पूछताछ का मामला शहर में आग की तरह फैल गया। देर रात जांच के बाद पता चला कि किशोरी पाकिस्तान की नहीं मेरठ की रहने वाली है। एलआईयू ने फोन पर उसके भाई से संपर्क किया तो किशोरी के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


मेरठ के कोतवाली नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। मुरादाबाद के कटघर निवासी निखिल शर्मा (27) को रविवार को वह देहरादून स्टेशन पर मिली थी। किशोरी ने निखिल को बताया कि वह पाकिस्तान से फ्लाइट के जरिये दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन


उसे मुंबई अपने मामा के यहां जाना है लेकिन पासपोर्ट और रुपये चोरी हो गए हैं। दिल्ली से बस में बैठी तो देहरादून पहुंच गई। किशोरी ने निखिल से मदद मांगी तो वह उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया। जहां सोमवार सुबह उसने अपनी मुंह बोली बहन पारुल के घर किशोरी को छोड़ा और उससे पूछताछ करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने अपने नाम के अलावा पता कराची पाकिस्तान बताया। वह माता-पिता का नाम और फोन नंबर नहीं बता पाई। निखिल और उसकी मां शाम को किशोरी को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। जीआरपी की पूछताछ में निखिल ने कहा कि वह मदद के लिए किशोरी को घर ले गया था।

जीआरपी ने देर रात तक युवक के बयान दर्ज किए और किशोरी को महिला कांस्टेबल की देखरेख में रखा। सूचना पर एलआईयू की टीम ने जीआरपी थाने पहुंचकर युवती से पूछताछ की। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। किशोरी के पास से उसके भाई का मोबाइल नंबर मिला।

इस पर संपर्क किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। पता चला कि उसका असली नाम कुछ और है। उसने पहले अपना गलत नाम बताया था। पुलिस ने उसके परिजनों को मुरादाबाद बुलाया है। इसके अलावा निखिल व किशोरी से देर रात तक पूछताछ की जाती रही। इस बीच लाेगों की जुवान पर सीमा हैदर का जिक्र एक बार फिर शुरू हो गया। 

12वीं की छात्रा है किशोरी

मेरठ निवासी किशोरी 12वीं की छात्रा है। उसने निखिल को बताया था कि वह पाकिस्तानी के कराची की नागरिक है। भारत में अपने मामा के अलावा एक सहेली का भी जिक्र किया। उधर, निखिल का कहना है कि वह शिमला से लौटते समय बस से देहरादून पहुंचा था, वहां से उसका ट्रेन में मुरादाबाद के लिए रिजर्वेशन था।

युवक बोला, समाज सेवी हूं इसलिए ले गया घर

निखिल ने अपना पता कटघर में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास बताया। कहा कि उसके पिता डाक विभाग में पोस्ट मास्टर थे। उसने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सोशल सर्विस में परास्नातक किया है। इसके बाद शिमला में एक समाज सेवी संस्था से जुड़ गया।

तब से ज्यादातर समय शिमला में ही रहता है। परिवार से मिलने मुरादाबाद आता जाता रहता है। उसने बताया कि वह सिर्फ किशोरी की मदद करना चाहता था।
 
निखिल जिस किशोरी को पाकिस्तानी नागरिक बता रहा था वह मेरठ की निवासी है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी के भाई से बात हुई है, उसकी आईडी भी मिली है। फिलहाल किशोरी को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। उसके परिजनों को मुरादाबाद बुलाया गया है। - देवी दयाल, सीओ जीआरपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed