फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager beaten up, head broken, FIR against two brothers

Moradabad News: किशोर से मारपीट, सिर फोड़ा, दो भाइयों पर प्राथमिकी

Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten up, head broken, FIR against two brothers
कांठ। गांव कुम्हरिया जुबला में मंगलवार को दुकान से सामान लेने जा रहे 14 वर्षीय किशोर के साथ गाली-गलौज करने और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ देने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी ग्रामीण नरेश ने कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसका बेटा गांव में ही दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसके बेटे को गांव का ही दीपक और उसका भाई मनोज मिल गए और यह उसे देखते ही गालियां देने लगे, मना करने पर मारपीट की। इस दौरान ईंट से हमला कर बेटे का सिर फट दिया। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि घायल का सीएचसी में इलाज कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed