{"_id":"6605e385ad683894d10704da","slug":"teenager-arrested-for-raping-six-year-old-girl-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-371502-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म में किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोर की मां भी धमकाने की आरोपी है।
मझोला थाना क्षेत्र में दंपती अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। दंपती की एक छह साल की बच्ची है। महिला ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी दर्द से परेशान थी। महिला बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची और इलाज कराया। बच्ची ने पूछताछ में अपनी मां को बताया कि मकान मालिक का 14 वर्षीय बेटा उसे अपने कमरे में ले जाकर उसे वीडियो दिखाता है और गलत काम करता है। बीस दिन पहले भी मकान मालिक का बेटा उसे खिलाने के बहाने छत पर ले गया था। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपी किशोर ने उसे धमकाया था कि किसी से शिकायत की तो तुम्हारे मम्मी पापा को जान से मार दूंगा। पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने मकान मालिक से शिकायत की। आरोप है कि आरोपी किशोर के मां ने बच्ची के मां-बाप को धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो कमरा खाली कराकर यहां से भाग दूंगी। आरोपी की मां ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।