{"_id":"66cfd21b3b429a0aac0fa20b","slug":"teenager-accused-of-molesting-student-and-beat-up-her-father-who-came-to-save-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-468064-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में किशोर और बचाने आए उसके पिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में किशोर और बचाने आए उसके पिता को पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में छात्रा का पीछा कर रहे एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उसका पिता बचाने आया तो लोगों ने उसे भी जमकर पीटा। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दूसरे संप्रदाय का है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी छात्रा को एक किशोर लंबे समय से तंग कर रहा था। आते-जाते समय उसे रास्ते में परेशान कर रहा था। पीड़ित छात्रा ने इस मामले की शिकायत अपने घर वालों को दी। शुरुआत में परिवार के लोगों ने पीड़िता को समझा कर शांत करा दिया था, लेकिन इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और वह लगातार उसे तंग करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घर से बाहर जाना बंद कर दिया था। परिवार के लोगों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन आरोपी की तलाश में जुट गए थे।
26 अगस्त को पीड़िता घर से बाहर निकली और साईं मंदिर रोड पर पहुंची तो आरोपी फिर से आ गया। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान पीड़िता के मां-बाप और अन्य लोग आ गए। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इसके बाद लोगों ने कॉल कर किशोर के पिता को बुला लिया। पिता ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई की गई। इसी दौरान लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी करने वाले किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
00
पिटाई करने वालों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने वालों पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। किशोर पर एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि वह लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था, लेकिन इस मामले में थाने या चौकी में पहले कोई शिकायत तक दर्ज नहीं की गई थी। अब वीडियो वायरल हुआ तो किशोर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। किशोर और उसके पिता की बेरहमी से पिटाई करने वालों पर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।