फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager absconded with accused of raping her unconscious after feeding her mother with intoxicants

मां को नशीला पदार्थ खिलाकर कर दिया बेहोश दुष्कर्म के आरोपी के साथ फरार हो गई किशोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager absconded with accused of raping her unconscious after feeding her mother with intoxicants
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी अपनी मां को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के आरोपी के साथ फरार हो गई। आरोपी कोरोना काल में पैरोल पर जेल से छूटा था। दो दिन बाद भी किशोरी की मां होश में नहीं आई है। किशोरी और उसके प्रेमी के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के एक मोहल्ले में महिला अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी के साथ रहती है। मकान की पहली मंजिल पर महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ रहता है। रविवार रात मां-बेटी कमरे में सो रही थीं, जबकि महिला का बेटा ऊपरी मंजिल पर अकेला सो रहा था। उसकी पत्नी कहीं रिश्तेदारी में गई थी। सोमवार सुबह महिला का बेटा जागा। उसने नीचे आकर देखा कि उसकी बहन गायब है। जबकि घर में रखा कीमती सामान भी गायब था। युवक ने कई बार अपनी मां को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं जागी। युवक के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद परिजन महिला को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे और भर्ती करा दिया। इसके बाद किशोरी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

किशोरी की एक सहेली ने बताया कि उसके मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हैं। किशोरी उसके साथ ही फरार हुई है। दोनों दिल्ली में मौजूद हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस युवक के साथ किशोरी फरार हुई है, उसे मझोला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जेल भेजा था। कोरोना काल में कोर्ट के आदेश पर उसे पैरोल पर जेल से छोड़ दिया गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी युवक की तलाश और किशोरी के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed