फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenage girls locked up in women's refuge

नारी निकेतन में बंद किशोरियों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Teenage girls locked up in women's refuge
मुरादाबाद। राजकीय महिला शरणालय मुरादाबाद में शनिवार को किशोरियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किशोरियों को समझाबुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला शरणालय में वर्तमान में 36 संवासिनियां बंद हैं। दोपहर को अचानक उन्होंने हंगामा करते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने मामले से जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्ता को अवगत कराया। राजेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट का निर्देश आया है कि राष्ट्रीय महिला शरणालयों में नाबालिग बच्चियां नहीं रखी जाएं। उन्हें अलग से जो बाल गृह बने हैं, वहां भेज दिया जाए। जब किशोरियों को पत्र के संबंध में जानकारी मिली तो वह डर गईं। उन्हें लगा कि अधिकारी हमें कहीं बाहर भेज देंगे और वह अपने माता-पिता से नहीं मिल पाएंगी। राजेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि करीब आठ किशोरियां हैं, जिन्होंने खुद को बंद किया था। यह किशोरियां 15 दिन से दो महीने के अंतराल में रिहा होनी हैं। वह अपने घर जाना चाहती हैं। जब किशोरियों को समझाया गया कि उनके हित में फैसला लिया जाएगा और इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी, तब जाकर वह शांत हुईं। उन्होंने बताया कि मैं अवकाश पर था, इसलिए किशोरियों से फोन पर ही वार्ता की थी। शाम को शहर आने पर शरणालय गया तो स्थिति सामान्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed