{"_id":"684748129d6f62a47808bb3a","slug":"teenage-girl-raped-after-entering-her-house-accused-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-663454-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात घर में घुसकर एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर परिजन जागे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार की रात कमरे में अकेली सो रही थी। रात करीब 12 बजे मोहल्ला हाफिज बन्ने की पुलिया निवासी फरमान घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर शराबा सुनकर परिजन आ गए। इसी बीच आरोपी भाग गया। परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।