फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teenage girl kidnaped and gang raped

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
teenage girl kidnaped and gang raped
मुगलपुरा क्षेत्र से दिनदहाड़े दो युवकों ने एक किशोरी को बहाने से कार बैठा लिया। उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद  किशोरी को डीयर पार्क ले गए। यहां दोनों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। किशोरी के साथ दरिंदगी कर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन



किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। गुस्साए परिजनों ने एक आरोपी का घर घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन



नागफनी क्षेत्र की पंद्रह वर्षीया किशोरी शनिवार को अपनी नानी के घर गई थी। यहां पड़ोस में रहने वाले राशिद अपने एक साथी के साथ किशोरी को घूमाने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे जामा मस्जिद पुल की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने किशोरी को नशीला कोल्ड ड्रिंक्स पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोल्ड ड्रिंक्स पीते ही किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को डीयर पार्क में ले गए। यहां आरोपियों ने किसी के साथ दरिंदगी की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। शाम को करीब चार बजे किशोरी को होश आया तो वह डीयर पार्क में पड़ी थी। जबकि उसे ले जाने वाले दोनों युवक गायब थे।


किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपी राशिद का घर घेर लिया और जमकर हंगामा किया। लोगों के जुटने पर पुलिस पहुंच गई।



पुलिस ने आरोपी राशिद को हिरासत में ले लिया। मुगलपुरा इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed