फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenage girl converted to Islam and married to a young man

Moradabad News: किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर युवक से कराया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl converted to Islam and married to a young man
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। इसके बाद किशोरी का एक युवक से निकाह भी करा दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक और उसके भाइयों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
किशोरी की मां ने मझोला थाने में केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। 21 जुलाई को वह घर से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में उसे पता चला कि राजा बाबू अपने भाई मेहरबान अली, शमशेर अली निवासी रेलवे हरथला कॉलोनी की मदद से उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन

महिला ने आरोपियों के घर बेटी के बारे में पूछने गई तो आरोपी उसे धमकी देने लगे कि अगर केस दर्ज कराया तुम्हारे बेटे की हत्या कर देंगे। हमने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर राजा बाबू से उसका निकाह करा दिया है। अब उसकी तलाश बंद कर दो। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed